अयोध्या के दीपोत्सव में एप के द्वारा सम्मलित हो सकेंगे विश्व के रामभक्त

अयोध्या के दीपोत्सव में एप के द्वारा सम्मलित हो सकेंगे विश्व के रामभक्त


अयोध्या के प्रसिद्ध दीपोत्सव में लोग विश्व के किसी भी कोने से सम्मलित हो कर दीप प्रज्वलित कर सकेंगे और घर बैठे श्री राम मंदिर तथा हनुमानगढ़ी का प्रसाद और सरयू का जल भी प्राप्त किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अयोध्या विकास प्राधिकरण ने इसके लिए विशेष व्यस्था की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र सिंह ने बताया कि इसके लिए “दिव्य अयोध्या एप” बनाया गया है, जिसके माध्यम से “एक दिया प्रभु श्री राम के नाम” की शुरुआत की गई है। प्राधिकरण के माध्यम से दो पैकेज शुरू किया गया हैं, जिसमें संबंधित भक्त की ओर से दीप प्रज्वलित किए जाएंगे और प्रसाद के साथ सरयू जल भी भेजा जाएगा ।