कश्मीर स्थित गंदेरबल के गगनगीर में हुई आतंकी घटना पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की प्रतिक्रिया

कश्मीर स्थित गंदेरबल के गगनगीर में हुई आतंकी घटना पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की प्रतिक्रिया


पटना, 21 अक्टूबर (पीबीएनएस) : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आज पटना पहुंचे. पटना एयरपोर्ट पर  जम्मू कश्मीर स्थित गंदेरबल के गगनगीर में हुई आतंकी घटना पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि जिस तरीके से यह हमला हुआ है

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह चिंता की बात जरूर है. केंद्र सरकार की भी नजर इसके ऊपर है. पर जिस तरीके से नई सरकार के गठन के तुरंत बाद इस तरीके की घटनाएं वापस से शुरू हुई है यह कहीं ना कहीं सवाल खड़े करती है मुझे लगता है राज्य सरकार की भी जिम्मेदारी है कि इन बातों को गंभीरता से लेते हुए इस बात को सुनिश्चित करें एक लंबे समय तक जब केंद्र के शासन वहां पर कार्य को देखा जा रहा था इस तरीके की घटनाओं में पूरी तरीके से रोक लग गई. ।