गुना- जिले में 107 ग्राम पंचायत भवनों का किया जाना है निर्माण, विभिन्‍न अधिकारियों द्वारा किया गया स्‍थल चयन एवं परीक्षण

गुना- जिले में 107 ग्राम पंचायत भवनों का किया जाना है निर्माण, विभिन्‍न अधिकारियों द्वारा किया गया स्‍थल चयन एवं परीक्षण


कलेक्‍टर डॉ सतेन्‍द्र सिंह के निर्देशानुसार मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना प्रथम कौशिक द्वारा भवन विहीन ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन निर्माण के लिए भूमि पर स्‍थल चयन एवं परीक्षण कर जानकारी उपलब्‍ध कराने के संबंध में अतिरिक्‍त मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद तथा तहसीलदार की ड्यूटी लगाये जाने के आदेश जारी किये गये हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिले में 107 ग्राम पंचायत भवनों का निर्माण किया जाना है। इसी क्रम में आज अतिरिक्‍त मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विशाल सिंह द्वारा ग्राम पंचायत गोलाखेड़ी, पाडोन, सिलावटी कपासी, चकलोड़ा, कुड़का, मंगरोड़ा, डिगडोली, बरबन, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद चांचौड़ा पुष्‍पेंद्र व्‍यास द्वारा ग्राम पंचायत पीपल्‍यासींगनपुर, मृगवास, मदागनमाफी, कैकड़ीवीरान, कोलूखेड़ी, बांसाहेड़ाकला, जामोन्‍याजागीर, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद गुना गौरव खरे द्वारा ग्राम पंचायत बिलौनिया में पंचायत भवन निर्माण हेतु भूमि पर स्‍थल चयन एवं परीक्षण का कार्य किया गया। इसी प्रकार अन्‍य जनपद पंचायतों में भी पंचायत भवन निर्माण हेतु भूमि पर स्‍थल चयन एवं परीक्षण का कार्य किया गया।