गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा – मकान में लगी भीषण आग, चार लोग जिंदा जले

गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा – मकान में लगी भीषण आग, चार लोग जिंदा जले


जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम के सरस्वती एनक्लेव के जी ब्लॉक में शुक्रवार के देर रात करीब 2:00 बजे आग लग गई। आग की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। जिंदा जलने वालों की उम्र 18 साल से 28 साल के बीच है।

शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि सभी लोग गारमेंट कंपनी में टेलर का काम करते थे। सभी मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। मरने वालों में एक की  शादी हुई थी। उसकी पत्नी और बच्चे दिवाली के त्योहार पर घर गए थे।