“जौनपुर रायबरेली राज मार्ग पर बुधवार को थाना क्षेत्र के आनापुर गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर सवार युवती की मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक चालक घटना के बाद वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया”
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार गुप्त ने बताया कि मछलीशहर कोतवाली निवासी फरहीन (22) अपने परिवार के फिरोज अहमद (25) के साथ बाइक से जौनपुर जा रही थी। शाम लगभग 4 बजे आनापुर के पास दोनों प्रयागराज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए।

