“शाहगंज नगर क्षेत्र के सुल्तानपुर मार्ग स्थित योगी नाथ तिराहे के समीप कालिका काॅलोनी में भाडे के मकान में रह रहे पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसे लेकर पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे पत्नी घायल हो गई”
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मध्य प्रदेश के भिंड जनपद के रावतपुरा थाना क्षेत्र के मसेरन गांव निवासी रवीकांत (25) का विवाह आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के सोम्माडीह गांव निवासी मनीषा (21) के साथ हुआ था।
पति-पत्नी अपने पूरे परिवार के साथ नगर के सुल्तानपुर मार्ग स्थित योगी नाथ तिराहे समीप कालिका काॅलोनी में किराए के मकान मेंं रहते हैं। बृहस्पतिवार की शाम पति-पत्नी के बीच ससुराल मध्य प्रदेश जाने को लेकर विवाद हो गया।
उसी बात को लेकर आवेश में आकर पति रविकांत ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर सुन पहुंचा बडा भाई सुबाष ने अपने भाई रवीकांत की पिटाई कर दी।

