जौनपुर / शाहगंज – संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक घायल, पुलिस जाँच में जुटी

जौनपुर / शाहगंज – संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक घायल, पुलिस जाँच में जुटी


“शाहगंज नगर क्षेत्र के आजमगढ़ मुख्य मार्ग स्थित पेट्रोल पंप समीप संदिग्ध परिस्थितियों में युवक के पैर में गोली लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है “

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के अनुसार नगर के श्रीरामपुर रोड निवासी किशन की बारात आजमगढ़ मार्ग स्थित रक्षा गार्डन में जा रही थी। बारात जैसे ही आजमगढ़ मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंची उसी दौरान बारात में शामिल होने आ रहे अख्खनसराय गांव निवासी राम आवध (40)पुत्र राम करन को आजमगढ़ मार्ग स्थित पेट्रोल पंप समीप गोली चलने से गंभीर रूप से घायल हो गये।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान नें बताया की मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है।