दिल्ली उच्च न्यायालय ने वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारियों को कई महीनों से वेतन न देने पर दिल्ली सरकार को फटकार लगाई।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारियों को कई महीनों से वेतन न देने पर दिल्ली सरकार को फटकार लगाई।


“अदालत ने पूछा कि OSC कर्मचारियों को 7-8 महीने से तनख्वाह क्यों नहीं मिली,दिल्ली हाईकोर्ट ने आप सरकार को बकाया तनख्वाह न देने पर लगाई फटकार,अदालत ने महिला एवं बाल विकास और राजस्व विभाग के सचिवों को तलब किया”

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली सरकार को फटकार लगाई। सरकार OSC कर्मचारियों को कई महीनों से तनख्वाह नहीं दे पाई है। हाई कोर्ट ने इस पर सख्त रवैया दिखाया है। मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति तुषार राव गेड़ला की पीठ ने मामले की सुनवाई की। अदालत ने महिला एवं बाल विकास और राजस्व विभाग के सचिवों को अगली सुनवाई पर तलब किया है। अदालत जानना चाहती है कि OSC कर्मचारियों को 7-8 महीने से तनख्वाह क्यों नहीं मिली।

कैसे चलेगा परिवार का गुजारा ?

हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार के वकील से पूछा कि आप तनख्वाह क्यों नहीं दे रहे हैं? उनका परिवार कैसे गुजारा करेगा? वकील ने बताया कि कुछ फंड का इस्तेमाल नहीं हो पाया, इसलिए तनख्वाह नहीं दी गई। इस पर अदालत ने कहा कि यह बुरी प्लानिंग है। अदालत ने कहा, “ऐसा कैसे हो सकता है? अगर आपने उस मद में फंड माँगा ही नहीं, जहाँ आपको खर्च करना है, तो यह बुरी प्लानिंग है।” सुनवाई के दौरान, बचपन बचाओ आंदोलन की वकील, प्रभसहाय कौर ने कहा कि कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं मिलने के कारण दिवाली मनाने का मौका नहीं मिला