भिलाई में पावर हाउस फल मार्केट की दुकान में बुधवार की रात आग लग गई। जिससे दो फल दुकानें पूरी तरह जल गईं। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आगजनी का कारण बिजली खंभे में शॉर्ट सर्किट वजह बताया जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग के प्रभारी एवं जिला सेनानी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम ने एक दमकल गाड़ी पानी का उपयोग कर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों का कहना है कि, आग अधिक नहीं फैली, इसलिए बड़ा हादसा होने से टल गया।

