बिहार- उपचुनाव अधिसूचना

बिहार- उपचुनाव अधिसूचना


बिहार की चार विधानसभा सीटों तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज के लिए उप-चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरु हो गयी है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रत्याशी पच्चीस अक्टूबर तक नामांकन पत्र भर सकेंगे। अट्ठाईस अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जाँच होगी। वहीं, उम्मीदवार तीस अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।

मतदान तेरह नवम्बर को होगा, जबकि मतों की गिनती तेईस नवंबर को होगी। इमामगंज सीट से हम के जीतनराम मांझी, रामगढ़ से राजद के सुधाकर सिंह, बेलागंज से राजद के सुरेन्द्र प्रसाद यादव और तरारी से भाकपा-माले के सुदामा प्रसाद के लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद इन सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं।