एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रो. (डॉ) अजय सिंह के मार्गदर्शन में संस्थान के युवा नेत्र रोग विशेषज्ञों ने “आई शिक्षा मॉड्यूल-2, रेटिना” के अंतर्गत आयोजित क्विज प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। यह कार्यक्रम 20 अक्टूबर को इंदौर, मध्य प्रदेश स्थित चोइथराम नेत्रालय में यंग ऑप्थल्मोलॉजिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें देश भर से नेत्र विज्ञान के प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!एम्स भोपाल की टीम में डॉ. प्रत्यूष रंजन बेहरा (जुलाई 2023 बैच), डॉ. भूषण आनंदराव मडनकर, डॉ. दुद्दुम्पुडी रमा तुलसी सिरी (जनवरी 2023 बैच), डॉ. नेहल और डॉ. सौरभी झा (जुलाई 2024 बैच) शामिल थे। उनके शानदार प्रदर्शन से टीम को क्विज प्रतियोगिता में दूसरा स्थान मिला, साथ ही उन्हें 1,000 रुपये का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया।
एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक, प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा, “आई शिक्षा मॉड्यूल-2, रेटिना में हमारे युवा नेत्र रोग विशेषज्ञों की सफलता उनकी समर्पण, ज्ञान और क्लिनिकल कौशल को दर्शाती है। एम्स भोपाल एक ऐसा शिक्षण माहौल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है जो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी को प्रोत्साहित करता है और उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा देता है। मैं टीम को उनकी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देता हूँ और भविष्य में भी उनकी सफलता की कामना करता हूँ।”

