यूपी उपचुनाव में सभी 9 सीटों पर सपा के सिंबल पर लड़ा जायेगा चुनावः सपा प्रमुख

यूपी उपचुनाव में सभी 9 सीटों पर सपा के सिंबल पर लड़ा जायेगा चुनावः सपा प्रमुख


यूपी में उप चुनावों को लेकर सियासी हलचल जारी है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में अब भी सीटों के बंटवारे को लेकर राजनीतिक उठापटक जारी है।  इसी बीच अखिलेश यादव ने बुधवार देर रात एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि सभी 9 सीटों पर गठबंधन के उम्मीदवार सपा के पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबी पोस्ट के जरिए अखिलेश यादव ने इसका ऐलान किया। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में 13 नवंबर को 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!