रफ्तार की कहर: डम्फर की टक्कर में बाइक सवार पिता की मौत, पुत्र घायल

रफ्तार की कहर: डम्फर की टक्कर में बाइक सवार पिता की मौत, पुत्र घायल


रोहतास, 22 अक्टूबर (पीबीएनएस) : जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र में सासाराम-चौसा पथ पर मंगलवार को कोनार गांव के पास तेज रफ्तार के अज्ञात डम्फर वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि पुत्र घायल बताया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वही हादसे के बाद डम्फर लेकर चालक भाग निकला।         मृतक की पहचान करगहर थाना क्षेत्र के सहुआड़ निवासी राजेश भगत के रूप में हुई। सूचना पर कुछ ही देर में ग्रामीण और स्थानीय लोगों की भीड़ से सड़क जमा हो गई। ऐसे में रोड जाम हो गया है। मृतक के घर की महिला के शव के पास रोने-बिलखने से माहौल गमगीन हो गया है। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है। वीडियो-घटनास्थल पर रोटी बिलखती महिलाएं। घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़।