Sports

रीवा- उप मुख्यमंत्री आज करेंगे राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ।


रीवा में 68वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता 19 से 23 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल आज 19 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से आयोजित समारोह में प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट उमावि मार्तण्ड क्रमांक एक और तीन के मैदान में किया जा रहा है।

  राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 14 एवं 19 वर्ष के आयु समूह में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता बालक और बालिका दोनों वर्गों के लिए होगी। उद्घाटन समारोह में सभी संभागों के खिलाड़ी मार्चपास्ट में शामिल होंगे। समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। प्रतियोगिता का समापन 23 अक्टूबर को होगा।