सोलन: औद्योगिक क्षेेत्र के थाना स्थित काॅस्मेंटिक उद्योग में विगत देर रात आगजनी की घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई। डेज हेल्थ एंड ब्यूटी हर्बल उद्योग में हीटिंग स्टेशन में अचानक आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद कंपनी में अफरातफरी का माहैल बन गया। सूचना मिलते ही अगिनशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची व राहत एंव बचाव कार्य शुरू किया लेकिन हादसे में उतनी देर तक कंपनी के मजदूर आशीश कुमार की आग में झुलस कर मृत्यु हो चुकी थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!डीएसपी बद्दी अभिशेक ने बताया कि आगजनी की सूचना मिलते ही अगिनशमन विभाग की टीम को सुचित किया गया , टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। उन्होंने कहा कि लखीमपूर खीरी के कंपनी में कार्यरत मजदूर आशीश कुमार की मौत हो गई है , आगामी कार्यवाही जारी है। बाईट – अभिशेक, डीएसपी बद्दी वहीं स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि वह भी सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे । अगिनशमन विभाग की टीम जाम के कारण थोड़ी देर से पहुंची तब तक एक व्यक्ति की झुलसने से मौत हो चुकी थी ।

