दोनों घटनाओं में आग लगने के कारण अज्ञात बताए जा रहे है। दमकल विभाग नालागढ़ आग लगने की घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी गाड़ी लेकर तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने दोनों जगहों पर लगी आग को बुझाया गया। नालागढ़ के जगातखाना में गुरनाम सिंह के तूड़ी के ढेर में आग लाग गई, जिससे 20 हजार का नुकसान हो गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जबकि पशुशाला, रिहायशी मकान आदि करीब छह लाख की संपत्ति को बचा लिया गया। दूसरी घटना नालागढ़ के मुसेवाल में घाटित हुई, जिसमे रणवीर सिंह के मक्की के टांडों में आग लगने से दो हजार का नुकसान हो गया।
जबकि साथ लगते मकान और पशुशाला की दस लाख की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया। दमकल विभाग नालागढ़ के अग्निशमन केंद्र प्रभारी जयपाल ठाकुर ने कहा कि आग लगने से 22 हजार रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है, जबकि 16 लाख की संपत्ति को जलने से बचाया गया है। आग लगने के कारण अज्ञात है।

