National

सोलन में “भ्रष्टाचार रोकथाम जागरूकता रैली” का हुआ आयोजन 


राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की 150 के करीब छात्राओं ने सोलन माॅल रोड पर रैली निकाल कर लोगों को भ्रष्टाचार के बारे में जागरूक किया। ताकि लोग जागरूक रह कर भ्रष्टाचार से दूर रहें और उसका शिकार भी ना हो।

राज्य सतर्कता एंव भ्रष्टाचार ब्यूरो की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्वेता ठाकुर ने बताया कि भ्रष्टाचार के बारे लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को भ्रष्टाचार के बारे जागरूक करना है।