मुंगेर, 21 अक्टूबर (पीबीएनएस) : 2025 में आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी अब मुंगेर प्रमंडल में भी तेज हो गई है । 20 अक्टूबर 24 को मुंगेर प्रमंडलीय मुख्यालय में जनता दल यूनाइटेड की जिला कार्यकारिणी एवं प्रखंड सह नगर कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक आयोजित की गई ।
जनता दल यूनाइटेड की इस बैठक में युवा जनता दल यूनाइटेड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व प्रमंडलीय प्रभारी संतोष कुशवाहा और जनता दल यूनाइटेड के तारापुर विधायक राजीव कुमार सिंह ने मीडिया वार्ता में घोषणा की है कि आगामी 2025 के आसन्न विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन अपने 225 सीट प्राप्त करने का लक्ष्य पूरा करेगा और दोबारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे ।
उन्होंने कहा कि अभी बिहार में चार सीटों पर हो रहा उपचुनाव चुनाव का सेमीफाइनल है ,2025 का विधानसभा चुनाव फाइनल होगा और एनडीए अपने 225 सीटों के लक्ष्य को प्राप्त करेगा । विजुअल विवरणी ।1।बैनर ।2। बैठक में मुंगेर प्रमंडल के सभी जिलों के प्रखंड और नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारी मुंगेर बाइट 01 : मुंगेर प्रमंडलीय जनता दल यू की संयुक्त बैठक : युवा जनता दल यूनाइटेड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व प्रमंडलीय प्रभारी संतोष कुशवाहा मुंगेर बाइट 02 : मुंगेर प्रमंडलीय जनता दल यू की संयुक्त बैठक : जनता दल यू विधायक राजीव कुमार सिंह

