जौनपुर – सुरक्षाकर्मियों के पंजीयन हेतु विकास खण्डों में शिविर की जानकारी

जौनपुर – सुरक्षाकर्मियों के पंजीयन हेतु विकास खण्डों में शिविर की जानकारी


“मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया है कि भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली एवं एसआईएस (इण्डिया) लि0 के संयुक्त तत्वाधान में सुरक्षाकर्मियों के पंजीयन हेतु विकास खण्डों में शिविर लगाया जाना है”

मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश के क्रम में बहुराष्ट्रीय सुरक्षा कम्पनी एस0आई0एस0 द्वारा 13 नवम्बर 2024 से 07 दिसम्बर 2024 तक ब्लाकवार विभिन्न तिथियों में पंजीयन हेतु रोजगार मेला कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

तत्क्रम में 13 नवम्बर 2024 को प्रातः 10 बजे विकास खण्ड बदलापुर परिसर जौनपुर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें भर्ती हेतु सुरक्षाकर्मियों का पंजीयन शिविर आयोजित किया जायेंगा जिनकी शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, बी0ए0 एवं लम्बाई 168 से0मी0, सीना 80 से 85 से0मी0 तथा आयुसीमा 19 से 40 वर्ष के बीच, अभ्यर्थी का वजन 56 से ज्यादा व 90 से कम होना अनिवार्य हैं, अभ्यर्थी प्रतिभाग कर अर्हता पूर्ण करते हुए रोजगार प्राप्त कर सकते है।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने अवगत कराया है कि रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति आई0डी0प्रुफ सहित एवं वेब पोर्टल  https://rojgaarsangam.up.gov.in  पर जॉब सीकर के रूप में पंजीकरण उपरांत आवेदन करते हुए रोजगार हेतु अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें।

विकास खण्ड बदलापुर में 13 नवम्बर 2024 को शिविर लगाया जायेगा। इसी प्रकार विकास खण्ड शाहगंज में 14 नवम्बर, बक्शा में 16 नवम्बर, करंजाकला में 18 नवम्बर, सुजानगंज में 19 नवम्बर, सुईथाकला में 20 नवम्बर, जलालपुर में 21 नवम्बर, बरसठी में 22 नवम्बर, खुटहन में 23 नवम्बर, मछलीशहर में 25 नवम्बर, महराजगंज में 26 नवम्बर, मड़ियाहॅू 27 नवम्बर, मुंगराबादशाहपुर में 28 नवम्बर, सिकरारा में 30 नवम्बर 2024, रामनगर में 02 दिसम्बर, सिरकोनी में 03 दिसम्बर, रामपुर में 04 दिसम्बर, धर्मापुर में 05 दिसम्बर, डोभी में 06 दिसम्बर एवं मुफ्तीगंज में 07 दिसम्बर 2024 को सुरक्षाकर्मियों के पंजीयन शिविर लगाये जायेगा।