महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव के लिए कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज
महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति सीईसी की आज नई दिल्ली में बैठक होगी। इस बैठक में दोनों राज्यों में उम्मीदवारों के नाम पर मंथन होगा। दोनों ही राज्यों में कांग्रेस की ओर से अभी तक एक भी उम्मीदवार का एलान नहीं किया गया है। महाराष्ट्र चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम तय करने को लेकर कांग्रेस का एक पैनल पिछले हफ्ते सीईसी के विचार के लिए 62 नामों को मंजूरी दी थी।
वहीं झारखंड में विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर इंडी गठबंधन में घमासान मचा हुआ है। जेएमएम और कांग्रेस द्वारा कम सीटें मिलने पर आरजेडी और वामपंथी दलों के तेवर बागी हो गए है। आरजेडी ने उन्हें सम्मानित संख्या में सीट न दिए जाने पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है तो इसी मुद्दे पर रांची में आज वाम दल भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस की इस बैठक में इस पर भी चर्चा संभव है।