बस्ती में पुलिस ने झूठी लूट की सूचना देने वाले मामले का खुलासा किया है। पुलिस की संयुक्त टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो वह लोग भी शामिल हैं। जिन्होंने लूट की झूठी सूचना दी थी। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के हड़िया चौकी क्षेत्र में बाबा ढाबा के पास स्थित एक गल्ला दुकान से 3 लाख रुपये की लूट की सूचना मिली थी।
इस मामले में पुरानी बस्ती थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी नरेंद्र चौधरी से अवैध हथियार बरामद हुए। उसके पास से बिना लाइसेंस का एक कट्टा और कारतूस मिले। इसके अलावा एक लाइसेंसी पिस्टल, दो मैगजीन और 13 कारतूस भी बरामद किए गए हैं। आरोपियों पर आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
