पीलीभीत पुलिस ने  वाहन चेकिंग में 177 वाहनों का चालान करके 2.69 लाख जुर्माना लगाया

पीलीभीत पुलिस ने  वाहन चेकिंग में 177 वाहनों का चालान करके 2.69 लाख जुर्माना लगाया


पीलीभीत जिले में पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय के निर्देशन में यातायात व नागरिक पुलिस द्वारा ड्रंकन ड्राइविंग / ओवर स्पीडिंग, नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाये जाने व नाबालिग बच्चों को वाहन देने वाले वाहन स्वामी के विरूद्ध अभियान चलाकर कुल 1 सौ 77 चालान करते हुए 2 लाख 69 हजार 5 सौ  रुपये शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने बताया कि यातायात पुलिस द्वारा नगर क्षेत्र में मुख्य चौराहों/तिराहों पर फल, सब्जी आदि के ठेलों से होने वाले अतिक्रमण को हटाया गया व शराब का सेवन कर वाहन चलाने वाले एवं ओवर स्पीडिंग करने वाले वाहनों के चालान किए गए। इसके साथ ही आम जन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।