मुख्य निर्वाचन अधिकारी महाजन ने वीसी के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा की उदयपुर. उदयपुर में सलूंबर विधानसभा उपचुनाव 2024 को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने वीसी के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा की. जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद पोसवाल ने प्रजेंटेशन दिया. उन्होंने आदर्श आचार संहिता की पालना, कानून व्यवस्था, नामांकन प्रक्रिया, मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी, विज्ञापन अधिप्रमाणन, मतदान दलों का गठन, स्वीप, होम वोटिंग सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रजेंटेशन दिया. उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र सिंह, उदयपुर एसपी योगेश गोयल, सलूंबर एसपी राजेश कुमार, एडीएम सिटी वारसिंह, सीईओ जिला परिषद हेमेंद्र नागर, रिटर्निंग अधिकारी परबतसिंह, सभी प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारी भी वीसी से जुड़े.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Posted inराजनीति
उदयपुर : उपचुनाव 2024 को लेकर समीक्षा
Posted by
akhbaarekta
Akhbar Ekta एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको मिलती हैं देश-दुनिया की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और हर श्रेणी से जुड़े अपडेट्स। राजनीति, खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल—हर विषय पर हमारी टीम आपको सटीक और निष्पक्ष जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Post navigation
Previous Post
पीएम मोदी ने उमर अब्दुल्ला को सीएम बनने पर दी बधाई
