गया, 19 अक्टूबर (पीबीएनएस) : सीयूएसबी के कुलपति प्रो कामेश्वर नाथ सिंह ने कहा कि “एक भारत श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम के तहत युवा संगम के पांचवें चरण के लिए दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) को बिहार राज्य का नोडल एजेन्सी नियुक्त किया गया है, जो कर्नाटक के आईआईटी – धारवाड के साथ नवंबर – दिसंबर के महीने में एक सप्ताह तक रोमांचक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सीयूएसबी के कुलपति श्री सिंह ने ‘युवा संगम’ के लिए बिहार के युवाओं से रजिस्ट्रेशन करने की अपील करते हुए कहा कि सीयूएसबी तथा कर्नाटक का आईआईटी – धारवाड युवाओं को आपस में परस्पर सम्बन्ध एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान करने के लिए रोमांचक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत को जानो, भारत को समझो, भारत का बनो है। इसी संकल्प के तहत भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम शुरू किया गया है। यह अंतर युवा संगम कार्यक्रम देश भर में आयोजित किया जा रहा है।
उक्त वक्तव्य दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के कुलपति प्रो कामेश्वर नाथ सिंह ने “युवा संगम” फेज – 5 के लिए चल रहे पंजीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के अभियान के तहत कही। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्रालय की पहल पर “युवा संगम” फेज – 5 को वृहत स्तर पर आयोजित करने की योजना है। इस योजना के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। वाईट – डा कामेश्वर नाथ सिंह कुलपति सीयूएसबी,गया

