अमरोहा – शहीद पुलिस कर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि

अमरोहा – शहीद पुलिस कर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि


पुलिस स्मृति दिवस पर आज अमरोहा में पुलिस लाइन में शहीद पुलिस कर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी सहित अनेक पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने शहीद पुलिस जवानों को नमन कर पुष्प चक्र अर्पित किए गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसके साथ ही शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और शोक सलामी दी गई। पुलिस अधीक्षक ने शहीद जवानों के त्याग और बलिदान पर प्रकाश डालते हुए जवानों को संयमित होकर पूर्ण अनुशासन के साथ अपनी ड्यूटी और कर्तव्यों के निर्वाहन करने की सलाह दी।