27 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

27 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार


 गांजा तस्करी मामले में सिमडेगा पुलिस को  बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक यात्री बस से 27 किलो गांजा बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डीएसपी हेडक्वाटर रणविजय सिंह ने बताया कि सिमडेगा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राउरकेला से गया जाने वाली गुप्ता नामक यात्री बस से गांजा की तस्करी की जा रही है। एसपी सौरभ के निर्देश पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सिमडेगा बैजु उराँव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बांसजोर ओपी क्षेत्र के खम्मन टांड़ में बनाए गए चेकपोस्ट के पास वाहन जांच की गई। जांच के दौरान नालंदा निवासी जयपाल पासवान नामक व्यक्ति के पास से 27 किलो गांजा जब्त किया