रोहतास, 24 अक्टूबर (पीबीएनएस) : बिहार के रोहतास में आज देर शाम एक महिला ने उफनती नहर में छलांग दी। घटना के बाद साथ रही उसकी बड़ी बहन भी अवाक रह गई कि आखिर ऐसा अचानक हुआ क्या। वही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल घटना की तहकीकात कर रही है। घटना डेहरी इलाके के कलकतिया पुल की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना के संबंध में बताया जाता है कि 27 वर्षीय पूजा देवी अपनी बड़ी बहन व जीजा के साथ इलाज कराने पाली रोड स्थित डॉक्टर उदय कुमार सिन्हा के क्लीनिक में अपना इलाज कराने आई थी तथा वह इलाज करा कर जीजा व बहन के साथ बाईक पर सवार हो कर वापस लौट रही थी इसी क्रम में अभी जैसे ही कलकतिया पुल के नजदीक पहुंची तो उसके जीजा के बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। जीजा ने बताया कि वह जैसे ही बाईक में पेट्रोल भरवाने के लिए वापस मुड़े इसी दौरान वह अपनी बड़ी बहन का हाथ छुड़ाकर पल से नीचे नहर में छलांग लगा दी।
यह घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की तहकीकात कर रही है वही अंधेरा होने के कारण गोताखोरों को नहर में नहीं लगाया जा सका है महिला के जीजा ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार थी और पति पत्नी के रिश्ते भी ठीक नही थे इन्ही कारणों से बहन के घर हो वह आई थी तथा कई दिनों से इलाज चल रहा था इसी कड़ी में आज वह डॉक्टर उदय कुमार सिन्हा के यहां इलाज कराने आए थे तभी यह घटना घट गई । बता दे कf महिला पूजा देवी की शादी शिव सागर थाना क्षेत्र के सोन डीहरा में विकास कुमार के साथ हुई थी वही उसका मायका गोरारी थाना छेत्र के बिरैनी गावँ में है।

