यदि सोशल मीडिया या अखबार में किसानों द्वारा केन्द्र प्रभारियों के सम्बन्ध में शिकायतें प्राप्त होती है सम्बन्धित केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गत वर्ष के डिफाल्टर राइस मिलों को विभाग से संबद्ध न किया जाए। क्रय केन्द्रों पर बैनर पोस्टर के माध्यम से किसानों से धान क्रय के सम्बन्ध में सम्पूर्ण प्रक्रिया के सम्बन्ध में जागरूक किया जाये।
क्रय केन्द्रों पर धान की खरीद 01 नवंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक किया जाएगा। धान का समर्थन मूल्य (सामान्य धान 2300 रुपए प्रति कुन्तल) ग्रेड ए का 2320 रुपए मूल्य निर्धारित किया गया है।
धान क्रय में पारदर्शिता एवं किसानों के बेचे गए धान के मूल्य के त्वरित भुगतान हेतु पीएफएमएस के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में भुगतान किया जायेगा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, डिप्टी आरएमओ नृपंजय पाठक सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

