आग लगने से तीन कमरों वाला मकान जल कर हुआ  राख

आग लगने से तीन कमरों वाला मकान जल कर हुआ  राख


किन्नौर: बुधवार सुबह किन्नौर जिला के पूह उपमंडल के रारंग गांव में चंद्र भगत नेगी के पुराने मकान में आग लगने से तीन कमरों वाला मकान जल कर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मकान में आग लगने से दो कमरों में रह रहे दो मजदूरों का राशन, बिस्तर पूरी तरह आग की भेंट चढ़ गई। आग की सूचना मिलते है स्थानीय ग्रामीण इकट्ठा हुए व आग पर काबू पाया गया अन्यथा साथ लगते मकानों को भी आग लगने का खतरा बना हुआ था। बता दे कि रारंग गांव में अधिकतर मकान लकड़ी से निर्मित है व मकान साथ साथ है।

जिस मकान में आग लगी गांव के बीच मे था,गनीमत रही है आग को समय पर काबू पाया गया।   आग लगने से लकड़ी से बनी पुराना मकान जल कर राख हो गया है। आग की घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की ओर से पटवारी जय प्रकाश नेगी घटनास्थल पहुंच कर नुकसानी का ज्याजा लिया।

उन्होंने कहा कि तीन कमरों वाला मकान पूरी तरह आग की भेंट चढ़ी है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक आंकलन में करीब सात लाख का नुकसान आंका गया है। प्रशासन कि ओर से कमरे में रह रहे मजदूरों को राशन, बिस्तर व बर्तन मुहैया करवाया गया है।