कुल्लू: जिला कुल्लू के मुख्यालय सरवरी में अब नगर परिषद कुल्लू का नया आलीशान भवन बनाया जाएगा। इसके अलावा इस भवन में पार्किंग की भी व्यवस्था की जाएगी। ताकि अगर कोई व्यक्ति नगर परिषद कार्यालय अपने कार्य से आए। तो उसे वहां पार्किंग की सुविधा भी मिल सके।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यह सब निर्णय बुधवार को जिला कुल्लू के मुख्यालय अखाड़ा बाजार में नगर परिषद कुल्लू के कार्यालय में लिए गए। नगर परिषद कुल्लू के कार्यालय में नगर परिषद कुल्लू की विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत के द्वारा की गई। गोपाल कृष्ण महंत ने बताया कि कुल्लू शहर में पार्किंग की भी समस्या है। ऐसे में अब जल्द ही शहर में नई पार्किंग का भी निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा सरवरी के नेहरू पार्क के समीप एक नया भवन भी तैयार किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि नगर परिषद को कार्य करते हुए 4 साल से अधिक का समय हो गया है। ऐसे में अमृत योजना के तहत जो भी कार्य चल रहे हैं उन्हें जल्द पूरा किया जाएगा। इसके अलावा शहर में किए गए विकास कार्यों की भी समीक्षा की जाएगी। अध्यक्ष गोपाल कृष्ण ने बताया कि नगर परिषद कुल्लू के द्वारा अपने चार साल के कार्यकाल में सभी वार्डों में समान विकास किया गया और आने वाले समय में भी विकास कार्य को तेज गति से पूरा किया जाएगा।

