केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में लगातार रिकॉर्ड आठवां बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने बजट भाषण में घोषणा की कि अगले पांच साल में पीएम फेलोशिप स्कीम के तहत 10 हजार फेलोशिप दी जाएगी। ये फेलोशिप तकनीकी क्षेत्र में शोध के लिए दी जाएगी। साथ ही दूसरा जीन बैंक देश में स्थापित किया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वित्त मंत्री ने बजट भाषण में ऑनलाइन कार्य करने वालों के लिए सोशल सिक्योरिटी स्कीम की शुरुआत किए जाने की घोषणा की। वित्त मंत्री ने कहा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कार्य करने वालों का ई श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन भी होगा। इसके साथ ही पीएम जनआरोग्य योजना के तहत उनका हेल्थ बीमा होगा।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बीमा क्षेत्र के लिए FDI सीमा 74 प्रतिशत से बढ़ाकर 100 प्रतिशत की जाएगी। यह बढ़ी हुई सीमा उन कंपनियों के लिए उपलब्ध होगी जो भारत में पूरा प्रीमियम निवेश करती हैं। विदेशी निवेश से जुड़ी मौजूदा सुरक्षा और शर्तों की समीक्षा की जाएगी और उन्हें सरल बनाया जाएगा।

