कांगड़ा जिले के आघार तालाब की दुर्दशा पर स्थानीय लोगों की चिंता, सरकार से सुधार की मांग

कांगड़ा जिले के आघार तालाब की दुर्दशा पर स्थानीय लोगों की चिंता, सरकार से सुधार की मांग


कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल के पास स्थित आघार तालाब की स्थिति बेहद खराब हो गई है। वर्षों से तालाब के रखरखाव की ओर सरकार और प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण तालाब का पानी उपयोग करने लायक भी नहीं रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह ऐतिहासिक धरोहर था, लेकिन अब यह बदहाली की स्थिति में है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तालाब में झाड़ियां उगी हैं और कचरा फैला हुआ है, जिससे इसकी दुर्दशा हो रही है। लोग सरकार से इसे संवारने और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग कर रहे हैं। पंचायत से भी इस दिशा में कदम उठाने की अपील की जा रही है।