बरेली में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने केन्द्रीय बजट की सराहना की

बरेली में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने केन्द्रीय बजट की सराहना की


बरेली के सर्किट हाउस में प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने केंद्रीय बजट की सराहना की है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के इस बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है । यह बजट देश में विकास को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं उन्होंने कुंभ में हुए हादसे पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इस हादसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न्यायिक जाँच बैठा दी है। निश्चित ही ये तथ्य निकल कर आएंगे। अगर यह साजिश है तो उसका पर्दाफाश होगा और उस पर कार्यवाही की जाएगी। प्रयागराज का महाकुंभ देश ही नही पूरे विश्व की आस्था से जुड़ा हुआ है।

इसमें विपक्ष के द्वारा तूल देने का काम किया जा रहा है। वहीं अयोध्या में दलित लड़की की हत्या मामले में सपा सांसद के विलाप करने वाले वीडियो को लेकर कहा कि जो घटना हुई है। वह दुःखद है, ऐसी घटना नही होनी चाहिए। इस घटना की जांच होगी और कार्यवाही भी होगी।