शिमला: प्रदेश संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने विभिन्न विभागों में पदों को समाप्त करने पर विरोध जताया है। शिमला में आयोजित एक बैठक में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र चौहान ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर महासंघ सरकार को बजट सत्र से पहले मांगपत्र सौंपेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने ये भी कहा कि विद्युत बोर्ड में समाप्त किए जा रहे पदों को लेकर कर्मचारियों द्वारा आयोजित महापंचायत में महासंघ के पदाधिकारी भाग लेकर विद्युत कर्मियों की मांगों का समर्थन करेंगे।

