उत्तराखंड: रायपुर क्षेत्र के सोडा सरोली पुल पर दो वाहनों की टक्कर, एक में लगी आग, सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

उत्तराखंड: रायपुर क्षेत्र के सोडा सरोली पुल पर दो वाहनों की टक्कर, एक में लगी आग, सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।


उत्तराखंड के रायपुर क्षेत्र में सोडा सरोली पुल पर दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर होने से एकाएक गाड़ी में आग लग गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मियों और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जहां, ‘सिरवाल गढ़’ पुल पर दो गाड़ियों की टक्कर हो रखी थी और इनमें से एक गाड़ी आग लगने के कारण जल रही थी। आग पर फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से काबू पाया गया।

घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। हादसे का शिकार हुई एक गाड़ी में रजत शर्मा, पुत्र स्वर्गीय उमाकांत शर्मा, निवासी, दशमेश विहार, आमवाला रायपुर और उनकी माता राधा शर्मा, पत्नी स्वर्गीय उमाकांत शर्मा थे। जिनको वाहन से निकाल कर प्राथमिक उपचार के लिए जौलीग्रांट अस्पताल भेज दिया गया।