फलोदी जिले के देचू थाना क्षेत्र में हुई कल देर रात्रि को फायरिंग में एक जने की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर एफएसएल की टीम ने पहुँचकर साक्ष्य जुटाए है।वही फलौदी एसपी पूजा अवाना ने भी घटना स्थल पर पहुँचकर मौका मुहावना किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!विओ
फलोदी जिले के देचू थाना क्षेत्र में देर रात को जमीनी विवाद के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।घटना जोधपुर जैसलमेर मेगा हाइवे अनोपसिंह नगर की है।जहाँ पर आज मध्य रात्रि 2 बजे झुंझार सिंह सगरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई।ओर आरोपी मौके से फरार हो गए।सूचना मिलने पर देचू थाना पुलिस मौके पर पहुँची व मृतक के शव को देचू सीएसची की मोर्चरी में रखवाया गया है।
उसके बाद शव को जिला अस्पताल फलौदी ले जाया गया जहां मेडिकल बोर्ड की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम किया गया।गौरतलब है कि कल देचू मुख्य बाजार में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ था।झगड़ा भी देचू मुख्य बाजार में एक बार नही दिन में दो बार हुआ था।जिसके बाद देर रात्रि को एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के झुंझार सिंह पर अचानक फायरिंग कर दी।इस गोलीबारी में झुंझार सिंह सगरा की मौत हो गई।घटना के बाद जिला पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराज सिंह, लोहावट डिप्टी संग्राम सिंह भाटी व एफएसएल की टीम घटना स्थल पर पहुँची है।वही पुलिस की अलग अलग टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।।

