पीएम मोदी ने मार्से में शहीद भारतीय सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने मार्से में शहीद भारतीय सैनिकों को दी श्रद्धांजलि


फरवरी 12, मार्से / फ्रांस:

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 प्रधानमंत्री मोदी ने मार्से के मजा़रगस वार सिमटरी में विश्‍व युद्ध में मारे गए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह एक भारतीय समाधि स्थल है, जिसका निर्माण 1925 में 1,700 से अधिक सैनिकों की याद में किया गया था।

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी राजनयिक संबंधों को मजबूत करने के लिए मार्से में नए भारतीय वाणिज्‍य दूतावास का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, अंतर्राष्ट्रीय थर्मोन्यूक्लियर प्रायोगिक रिएक्टर (आई.टी.ई.आर.) का भी दौरा करेंगे।

इससे पहले बुधवार सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पेरिस के बाद मार्से शहर पहुंचे। जहां उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी मौजूद रहे। 

फ्रांस यात्रा के बाद, प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। जनवरी महीने में राष्‍ट्रपति ट्रंप की ऐतिहासिक जीत के बाद यह प्रधानमंत्री की अमरीका की यह पहली यात्रा है।