बिहार विधानसभा चुनाव में विपक्षी दलों का सफाया तय: नगर विकास मंत्री

बिहार विधानसभा चुनाव में विपक्षी दलों का सफाया तय: नगर विकास मंत्री


बिहार के नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन ने आज जमुई में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत बनने वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सभा को संबोधित करने के दौरान नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन ने लोकसभा में पेश हुए आम बजट 2025 पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “इस बार का आम बजट देश और प्रदेश के सभी वर्गों के लिए लाभकारी है।”

हाल ही में दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव और बिहार के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मंत्री नितिन नवीन ने कहा, “जिस प्रकार दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘आपदा’ बन चुकी आप पार्टी का भाजपा ने सफाया कर दिया, उसी तरह बिहार में भी सभी विपक्षी दलों का सफाया हो जाएगा।”

पूर्व केन्द्रीय मंत्री की प्रतिमा का किया अनावरण

इस अवसर पर विधायक श्रेयसी सिंह ने सरकार की ओर से जमुई में किए गए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्पों को पूरा करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इसके बाद मंत्री और विधायक दोनों जिला विधिक संघ परिसर गए, जहां उन्होंने पूर्व केन्द्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही वहां के अधिवक्ताओं से मिलकर उनकी समस्याओं के निदान का उन्हें भरोसा दिलाया।