मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 18 फरवरी को भरखर पंचायत दौरा, करोड़ों रुपये की लागत से हो रहे विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। कैमूर जिले के मोहनिया प्रखंड स्थित भरखर पंचायत में 18 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन होने जा रहा है। इस अवसर पर जिला प्रशासन पंचायत को चकाचक कर रहा है, जहां करोड़ों रुपये की लागत से कई विकास कार्य चल रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इन कार्यों में पंचायत सरकार भवन और दलित शेड का निर्माण, विद्यालय का बाउंड्री वॉल, सड़क निर्माण, तालाब का जीर्णोद्धार और बच्चों के लिए पार्क व जिम की व्यवस्था शामिल है। इसके अतिरिक्त, पंचायत सरकार भवन में पुस्तकालय की व्यवस्था की गई है, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री के हाथों से होगा।
ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में इस तरह के विकास से यह क्षेत्र शहर जैसा प्रतीत हो रहा है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यदि यह विकास कार्य हर साल होता रहे, तो कैमूर जिले का समग्र विकास होता रहेगा।
मुखिया द्वारिका सिंह
ने बताया, “मुख्यमंत्री 18 फरवरी को हमारे पंचायत में आ रहे हैं। कई योजनाओं के तहत विकास कार्य चल रहे हैं। करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों की योजना बनायी गई है।”
ग्रामीण ऋषिकेश कुमार
,
हासमुनि राम और दुलारचंद
ने बताया, “पिछले डेढ़ महीने से विकास कार्य जोरों पर हैं। अब यह गांव स्वर्ग जैसा दिख रहा है।” मुख्यमंत्री के दौरे से यहां के विकास कार्यों को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

