जमशेदपुर में दिन-दहाड़े गोली-बारी, युवक गंभीर रूप से घायल

जमशेदपुर में दिन-दहाड़े गोली-बारी, युवक गंभीर रूप से घायल


जमशेदपुर के धातकीडीह में दिनदहाड़े गोली-बारी, अज्ञात लोगों ने चलाई गोलियां, शिवम घोष नाम का युवक गंभीर रूप से जख्मी। जमशेदपुर के धातकीडीह मेन रोड में दिनदहाड़े दिन के शिवम घोष नामक व्यक्ति पर अज्ञात लोगों ने गोली चलाई, जिससे बुरी तरह घायल हो गया है।  

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शिवम घोष को घायल स्थिति में इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि दो से तीन गोली लगी है, स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। वहीं हरिजन बस्ती के मुखिया संजय ने बताया कि मामले को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है।

लोग अपराधियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाने की मांग कर रहे हैं।   दूसरी ओर कांग्रेस के एससी मोर्चा के लखींद्र ने कहा कि इस घटना से पूरे मुखी समाज में आक्रोश है। उन्होंने अविलंब अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग की है।