विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में छात्रों का प्रदर्शन, फीस बढ़ोतरी को लेकर छात्रों ने वीसी चैम्बर में किया प्रदर्शन, वीसी ने निर्णय लिया वापस। हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में परीक्षा शुल्क में हुई वृद्धि को लेकर छात्रों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!विनोबा भावे विश्वविद्यालय में परीक्षा शुल्क में हुई बढ़ोतरी को लेकर छात्रों ने जमकर हंगामा किया। कुलपति के चैम्बर के पास पहुंचकर छात्रों ने जमकर नारेबाजी की। छात्र कुलपति के कार्यालय में घुस गए, हंगामा बढ़ता देख कुलपति पवन कुमार पोद्दार ने परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी के आदेश को स्थागित करा दिया है। साथ ही आश्वासन दिया कि आने वाले दिनों में फीस वृद्धि होगी, तो छात्र संगठन के सदस्यों से बातचीत कर निर्णय लिया जाएगा।

