महाशिवरात्रि स्नान को लेकर रेलवे अलर्ट मोड पर

महाशिवरात्रि स्नान को लेकर रेलवे अलर्ट मोड पर


प्रयागराज महाकुंभ अपने अंतिम चरण में है और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन अंतिम अमृत स्नान होगा। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि करोड़ों की तादाद में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की बड़ी तादाद ट्रेनों के माध्यम से प्रयागराज पहुंचेंगी और वहां स्नान करने के बाद ट्रेनों के माध्यम से ही अपने घरों को वापस लौटेंगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ऐसे में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अमृत स्नान को लेकर रेलवे ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली हैं। उत्तर मध्य रेलवे, उत्तर रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे और पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाये गए हैं। श्रद्धालु इन होल्डिंग एरिया में सुविधाजनक तरीके से विश्राम कर सकेंगे और ट्रेनों का इंतजार कर सकेंगे। रेलवे की इस पहल का उद्देश्य भीड़ प्रबंधन में सुधार करना और यात्रियों की सुरक्षा को बढ़ाना है।