भागलपुर से प्रधानमंत्री बिहार को दे सकते हैं नई सौगात

भागलपुर से प्रधानमंत्री बिहार को दे सकते हैं नई सौगात


पशु एवं मत्स्य विभाग के केंद्रीय मंत्री राजीव रजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह में जैन धर्मशाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा की जमालपुर रेल इंजन कारखाना को विकसित किया जाएगा। इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संसद का बजट सत्र समाप्त होने के बाद रेल मंत्री खुद जमालपुर आएंगे तथा यहां के संसाधनों की समीक्षा तथा आकलन के बाद इसके विकास कार्य की घोषणा करेंगे। उन्होंने केंद्रीय बजट की चर्चा करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट में बिहार के विकास को फोकस किया गया है। उत्तर बिहार में मखाना के उत्पादन तथा उसके प्रसंस्करण तथा निर्यात को लेकर मखाना बोर्ड के गठन की घोषणा की गई है इसके साथ ही पटना एयरपोर्ट के विस्तार तथा नए ग्रैंडफिल्ड एयरपोर्ट निर्माण का भी प्रावधान किया गया है।

इसके अलावा बिहार में राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी संस्थान की स्थापना तथा पटना आईआईटी के विस्तार की भी घोषणा की गई है इसके साथ ही मिथिलांचल क्षेत्र को बाढ़ से सुरक्षित करने के लिए पश्चिमी कोसी केनाल के सुदृढ़ीकरण का भी प्रावधान किया गया है इसके माध्यम से 50000 हैकटेयर भूमिका को सिंचाई की सुविधा प्राप्त होगी साथ ही पर्यटन के क्षेत्र में निर्माण की घोषणा की गई है उन्होंने कहा कि विपक्षी यह  कह रहे हैं कि इस बजट को बिहार के चुनाव को ध्यान में रखकर बनाया गया है जबकि ऐसा नहीं है 2023 के केंद्रीय बजट में बक्सर से भागलपुर तथा पटना से पूर्णिया के लिए फोर लेन सड़क निर्माण की घोषणा की गई थी।