लखनऊ में फिल्मकार मुजफ्फर अली एवं सूफ़ी कथक नृत्यांगना मंजरी चतुर्वेदी ने जॉपलिंग रोड स्थित 13 बी मदन मोहन मालवीय मार्ग पर कोकोरो आर्ट गैलरी का भव्य उद्घाटन किया। उद्घाटन में मुख्य अतिथि सहित गैलरी संस्थापक व क्यूरेटर वंदना सहगल सहित नगर के प्रतिष्ठित कलाकार, कलाप्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थिति रहे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आज के समय में कला की अनेकानेक विधाओं के पारंपरिक रूपों से लेकर इंस्टालेशन और मल्टीमीडिया तक के काम करने वाले भारतीय कलाकार अपनी रचनात्मकता और नवीनता को कोकोरो आर्ट जैसी गैलरी के द्वारा आगे बढ़ा रहे हैं। कलाकार धीरज यादव की कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया।

