झारखंड विधानसभा में बजट 24 फरवरी से होगा शुरु, 27 फरवरी तक चलेगा बजट सत्र, रणनीति को लेकर रांची में कांग्रेस विधायक दल की बैठक, विपक्षी विधायक भी रणनीति को लेकर करेंगे बैठक। LEAD ALL LEAD 4 – भाजपा विधायक दल की बैठक बजट सत्र को लेकर रांची में भाजपा विधायकों की भी बैठक हुई।
प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकार को मईंयां सम्मान योजना, मैट्रिक पेपर लीक मामला, जेपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति और विधि व्यवस्था जैसे विषयों पर विधानसभा में घेरने की रणनीति बनी। बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी समेत विधायक और पार्टी नेता मौजूद थे। बैठक के बाद विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि सदन में सरकार को चुनावी वायदे याद दिलाये जाएगें।
बाइट- नवीन जायसवाल, विधायक, भाजपा LEAD 3 – विपक्षी विधायक दलों की बैठक इस बीच विपक्ष भी सत्र में बेहतर रणनीति के साथ उतरने को तैयार है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई गई है, जिसमें विधानसभा के बजट सत्र को लेकर मंथन का दौर जारी है। भाजपा ने पहले ही संकेत दिया है कि वह राज्य और जनहित के सवाल पर सरकार से जवाब मांगेगी। जैक मैट्रिक परीक्षा पेपर लीक मामला, चुनावी वायदा और विधि व्यवस्था के सवाल पर भाजपा सत्ता पक्ष को घेरने को तेैयार है।
LEAD 2 -कांग्रेस विधायक दल की बैठक झारखंड विधानसभा बजट सत्र को लेकर रांची में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें प्रदेश प्रभारी के.राजू और अन्य नेता शामिल हुए। वित्त मंत्री सह पार्टी के वरिष्ठ नेता राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि सत्र के दौरान सदन में पार्टी विधायकों को अनिवार्य रुप से मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं प्रदेश प्रभारी ने विधायक दल की बैठक में संगठन मजबूती का मंत्र दिया। सत्र को लेकर इंडी गठबंधन की भी बैठक हुई।
बाइट- राधाकृष्ण किशोर, वित्त मंत्री, झारखंड LEAD 1 – 24 फरवरी से झारखंड विधानसभा का बजट सत्र झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू हो रहा है, जो कि 27 मार्च तक चलेगा। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर 3 मार्च को राज्य का वार्षिक बजट पेश करेंगे। इधर विधानसभा के बजट सत्र को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता रणनीति बनाने में जुटे हैं। इस सिलसिले में बैठकों का दौर भी जारी है।
इसे लेकर रांची परिसदन में कांग्रेस विधायक दल की बैठक जारी है। वहीं शाम चार बजे से इंडी गठबंधन की भी बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे। इधर भाजपा विधायकों की प्रदेश कार्यालय में शाम सात बजे से बैठक होगी। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक विधानसभा का सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं। विपक्ष के तरकश में जहां सरकार को घेरने के लिए कई मुद्दे हैं, वहीं सत्ता पक्ष भी बेहतर तैयारी के साथ सदन में जाना चाहता है।

