रोहतास जिले के डेहरी इलाके के न्यू डीलिया मोहल्ले से 31 दिसंबर, 2024 को एक मासूम बच्ची लापता हो गई थी। पुलिस ने डेढ़ महीने से भी अधिक समय बीत जाने के बाद लापता बच्ची उमरा का शव उसके घर से महज 100 मीटर की दूरी पर बरामद किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बच्ची के शव मिलते ही डेहरी इलाके के न्यू डीलिया मोहल्ले में मातम का माहौल है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिले के पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने बताया, “लापता बच्ची के शव की खोजबीन के लिए उनके निर्देश पर जिले के आठ थानों की पुलिस न्यू डीलिया मोहल्ले पहुंची और फिर बच्ची के शव को बरामद करने के लिए खोजबीन शुरू कर दी गई थी।”
एसपी ने आगे बताया, “स्पेशल टीम के अलावे डॉग स्क्वॉयड की भी मदद ली गई। आसपास के पूरे इलाके को खंगाला गया। साथ ही घर के बगल में स्थित एक गड्ढेनुमा तालाब में भरे पानी को भी बाहर निकाला गया।”

