कलेक्टर शीतला पटले ने एनटीपीसी सह अवानी महिला मंडल के सहयोग से प्रदत्त 5 कम्प्यूटर सिस्टम तथा एक टेलीविजन का शुभारंभ किया। कलेक्टर ने छात्रावास का भी निरीक्षण किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उल्लेखनीय है कि सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास नरसिंहपुर के दिव्यांग बच्चों को उनकी शिक्षा का अधिकार मिले एवं वे अपने उज्जवल भविष्य की गाथा स्वयं लिख सके इस उद्देश्य से यह कम्प्यूटर सिस्टम एवं टेलीविजन एनटीपीसी सह अवानी महिला मंडल के सहयोग से प्रदान किया।
इस अवसर पर कलेक्टर ने सभी दिव्यांग बच्चों से रूबरू संवाद किया और उन्हें प्रोत्साहित किया। श्रीमती जयमाल द्वारा भी बच्चों से संवाद किया। इस दौरान सभी दिव्यांग बच्चे बहुत प्रसन्न हुए और इसके लिए उन्होंने सभी का धन्यवाद दिया। कलेक्टर ने सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां दिव्यांग बच्चों के लिए उपलब्ध उलंग, गद्दे और किचिन का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि जो गद्दे पुराने गद्दों को दबलने और किचिन में पर्याप्त साफ- सफाई रहे।

