शिमला- राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश भागों में आज मौसम साफ बना हुआ है। हालांकि बीते दिनों हुए हिमपात व बारिश के चलते कई स्थानों पर भूस्खलन से अभी भी बिजली, पानी व सड़क सुविधा पूर्ण रूप से सुचारू नहीं हो पाई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस बर्फबारी के बाद जहां जनजातीय जिलों में शीतलहर बढ़ गई है वहीं व्यवस्थाओं को भी पटरी पर लाने के प्रयास जारी हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज से अगले चार दिनों तक मौसम साफ रहेगा।

