नारायणपुर, 6 मार्च 2025 छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया जहां आज सुबह इलाज के दौरान एक और ग्रामीण की मौत हो गई । घायलों में 1 की हालत नाजुक बनी हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर ट्रॉली में कुल 16 ग्रामीण सवार थे, दरअसल नारायणपुर के तोयामेटा, कावानार, मुसनार के ग्रामीण पीडीएस का चावल लेने बुधवार को ओरछा गए थे, जहां से चावल लेन के बाद 16 ग्रामीण अपने-अपने गांव लौट रहे थे, इसी दौरान छोटे डोंगरे थाना क्षेत्र के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई,

