शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत, सिरमौर जिले के निजी स्कूलों में अब बीपीएल और अलाभित परिवारों के बच्चों को 25% आरक्षित सीटों पर दाखिला मिलेगा। शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए शिक्षा विभाग ने कुल 5,83,296 रुपये की राशि निजी स्कूलों को फीस प्रतिपूर्ति के रूप में जारी की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस राशि के माध्यम से 11 निजी स्कूलों के 39 बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्राप्त होगी। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष के लिए 39 बच्चों को यह सुविधा प्रदान की जा रही है, जबकि पिछले सत्र में 11 बच्चों के लिए 1,91,100 रुपये की राशि जारी की गई थी।
उन्होंने निजी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे अपनी प्रवेश प्रक्रिया में आरक्षित 25% सीटों का प्रावधान शामिल करें और इसका प्रचार-प्रसार करें। राजीव ठाकुर ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस सरकारी योजना का लाभ उठाएं।

